Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुरैना ज्वैलर्स दुकान से सोने के पैंडल चोरी, 3 महिलाएं गिरफ्तार:मुरैना में पैंडल देखने आईं थीं महिलाएं, चालाकी से तीन गहने पर्स में छिपाए

मुरैना ज्वैलर्स दुकान से सोने के पैंडल चोरी, 3 महिलाएं गिरफ्तार:मुरैना में पैंडल देखने आईं थीं महिलाएं, चालाकी से तीन गहने पर्स में छिपाए

मुरैना शहर के बिहारी जी मंदिर के पास स्थित एक ज्वैलर्स दुकान में तीन महिलाओं द्वारा सोने के पैंडल चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सराफा बाजार में हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।


थाना प्रभारी अमित सिंह भदोरिया

जानकारी के अनुसार अक्सा ज्वेलर्स पर तीन महिलाएं सोने के पैंडल खरीदने पहुंचीं। दुकान कर्मचारी अजरूद्दीन ने जब उन्हें पैंडल दिखाए, तभी महिलाओं ने चालाकी से तीन पैंडल गायब कर अपने पर्स में रख लिए।

महिलाएं बिना खरीदारी किए जाने लगीं, तभी कर्मचारी ने पैंडल की गिनती की तो तीन कम निकले। शक होने पर दुकानदारों ने महिलाओं को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने जब तीनों महिलाओं की तलाशी ली तो उनके पास से चोरी किए गए सोने के पैंडल बरामद हो गए।

पकड़ी गई महिलाओं में काजल नागर (28) और सीमा नागर (40) निवासी आगरा (उत्तर प्रदेश) तथा मुन्नी देवी (35) निवासी मुरैना शामिल हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया के अनुसार तीनों महिलाओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

ग्वालियर चम्बल न्यूज़ 24 

Post a Comment

0 Comments