Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारतीय कलाकार संघ ग्वालियर द्वारा "रंग कला 2026" का भव्य आयोजन, 400 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई कला प्रतिभा

भारतीय कलाकार संघ ग्वालियर द्वारा "रंग कला 2026" का भव्य आयोजन, 400 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई कला प्रतिभा

ग्वालियर, 28 जून। भारतीय कलाकार संघ ग्वालियर, बेताल केन आर्ट ग्रुप एवं नगर निगम ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कला वीथिका, पड़ाव, ग्वालियर में "रंग कला 2026" पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 400 बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में कला के प्रति रुचि विकसित करना, सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी सृजनात्मक क्षमता को मंच प्रदान करना रहा। प्रतियोगिता में पेंटिंग एवं रंगोली की विभिन्न श्रेणियां रखी गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट कलाकृतियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।



पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता

समूह (ए) – आयु 5 से 12 वर्ष (खुला विषय)

प्रथम – मेधांश फाल्के

द्वितीय – आस्था बाथम

तृतीय – सानिध्य सिंह जादौन

सांत्वना पुरस्कार

मनस्वी झा

ध्रुव वर्मा

समूह (बी) – आयु 13 से 17 वर्ष (नारी शक्ति)

प्रथम – आयुषी सेन

द्वितीय – निशा कोरी

तृतीय – चंचल कुशवाह

सांत्वना पुरस्कार

स्नेहा नरवरिया

मानवी कोरी


समूह (सी) – आयु 18 से 25 वर्ष (दहेज प्रथा / स्वच्छ भारत)

प्रथम – लक्ष्मी शर्मा

द्वितीय – मयंक सोनी

तृतीय – ललिता कुशवाह

सांत्वना पुरस्कार

काजल कौरव

ईशा गर्ग

रंगोली प्रतियोगिता के विजेता

समूह (ए)

प्रथम – हिमांशु माहौर

द्वितीय – यशी जैन

तृतीय – मानवी पाल

समूह (बी)

प्रथम – पलक राजपूत

द्वितीय – प्रथम बाथम

तृतीय – मुस्कान कुशवाह

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुनील जाटव, खुशी वरधिया एवं कार्तिक सोनी को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन वरिष्ठ कलाकार बलवीर खरे, देवेन्द्र शाक्य एवं भूपेन्द्र सिंह चौहान ने निष्पक्ष रूप से किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री शैलेन्द्र सक्सेना (सहायक नोडल अधिकारी, नगर निगम ग्वालियर), श्री संजय कट्टल (अध्यक्ष, एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी), श्री अंकुर पेंटर (राष्ट्रीय संयोजक, भारतीय कलाकार संघ), श्री पालन सर (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय कलाकार संघ) तथा श्रीमती दीप्ति तोमर (टी.आई., इंदरगंज थाना) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा कला के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन बेताल केन, कुलदीप राजौरिया एवं नवीन वर्मा के नेतृत्व में किया गया। जिस्म सहयोगी संस्था रही - आदेश यादव ( संस्कार कोचिंग क्लासेज) , पवन कुमार, सरोज रजक( मां के.डी कोचिंग क्लासेज) , शुभम् प्रजापति ( निशुल्क शुभ कंप्यूटर क्लासेज) , शबनम बानो ( अल्टीमेट वॉरियर राइडर्स ग्वालियर) , अजीत जी , रोहित जी ( पर्यावरण दूत फाउंडेशन ) 

ओर टीम मेंबर्स ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वो है - निशु सिकरवार, इच्छा कुशवाह, मोनिका सोनी ,नंदिनी पाल,सोनाली जाटव , मुस्कान जाटव, जागृति गुप्ता, निहारिका पल्लैया,आयुषी मिश्रा,सुष्मिता शाक्य, नुसरत हाशमी, पूनम कुमारी, साक्षी तोमर, मनमीत सिंह,गौरव मिश्रा, कुनाल श्रीवास, आनंद केन, कुलदीप केन, हितेश बंसल , राज शाक्य,रविन्द्र किरार ,सोनू रजक, छोटू भाई रहे।

यशिका शिवहरे ने सरस्वती वंदना करके कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई

आयोजकों ने सभीप्रतिभागियों, अभिभावकों, अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

ग्वालियर चम्बल न्यूज 24 📡 

Post a Comment

0 Comments