पुलिस थाना करैरा जिला शिवपुरी ने शातिर बदमाश से धारदार लोहे का छुरा बरामद कर आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया जिसके हत्या के प्रयास के एक प्रकरण में स्थाई गिरफ्तारी वारंट एवं दो प्रकरणों में गिरफ्तारी वारंट न्यायालय द्वारा जारी किए गए थे । बदमाश को कोर्ट ने भेजा जेल।।
करैरा : पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्रीआयुष जाखड़ (IPS) के निर्देशन में असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना करैरा प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छाबई के नेतृत्व में पुलिस थाना की करैरा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कनकने होटल के पास करैरा से वारदात करने की नीयत से आए शातिर बदमाश दीपक उर्फ रायडू पुत्र अशोक जाटव उम्र 28 वर्ष निवासी चंगेज की पहाड़िया करैरा से एक लोहे का धारदार छुरा बरामद कर धारा 25 (B) आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया जिसके विरुद्ध मान्यनीय न्यायालय द्वारा हत्या के प्रयास के एक प्रकरण में स्थाई गिरफ्तारी वारंट व दो प्रकरणों में गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे ।दीपक रायडू एक शातिर बदमाश है जिसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट ,अश्लील गालियां देने व अवैध हथियार रखने सहित कुल 12 अपराध दर्ज है । कोर्ट ने सभी प्रकरणों में बदमाश को जेल भेजा।
गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छाबई, सउनि शैलेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र यादव, आरक्षक रवि कौरव, सुनील कुमार ,मनीष कुमार, गोविंद सिंह रावत, संदीप सिंह चौहान, राघवेंद्र पाल, विकास भारद्वाज, शुभम यादव व सोनू श्रीवास्तव की मुख्य भूमिका रही।
ग्वालियर चम्बल न्यूज़ 24





0 Comments